UPTET Answer Key Results 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से यूपी टीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी गुरुवार, 24 फरवरी, 2022 को जारी की जा सकती है। प्राधिकारी ने इससे पहले यूपी टेट की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर एक फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की थी। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है।
ऐसे में अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से बुधवार को फाइनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार फाइनल आंसर की को देख और डाउनलोड कर सकेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।