फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021: जल्द ही जारी होगी परीक्षा की तारीख, एक बार UPTET में सफल होने के बाद उत्तर प्रदेश में पूरी जिंदगी शिक्षक भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन

Thu, 16 Dec 2021 03:31 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPSSSCने इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET ) के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जानी थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 21लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा पहले ही अपने शेड्यूल से बहुत पीछे चल रही है,इसलिए अभ्यर्थी जल्द से जल्द इस परीक्षा को पूनःआयोजित करने की मांग कर रहे हैं। अगर आपने भी UPTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख :

पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद UPBEBजल्द से जल्द इसके आयोजन में जुट गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEBइस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन तथा परीक्षा केंद्रों को फिर से निर्धारित किया जा रहा है, इसलिए परीक्षा की नई तारिखों की घोषणा करने में थोड़ा वक्त लग रहा है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही गई कि 15दिसंबर तक इस परीक्षा के आयोजन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

लाइफटाइम हो गई है वैलिडिटी :

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित होने वाली UPTETमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए है। दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डिग्री को जिंदगी भर के लिए मान्य करने के बाद UPBEB ने UPTETकी डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया है। अब इस परीक्षा में एक बार सफल होने के बाद अभ्यर्थी पूरी जिंदगी शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले UPTET की डिग्री सिर्फ 5 साल के लिए मान्य होती थी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UPTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें