उत्तर प्रदेश आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहाँ पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। UPTET का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा किया जाता है। राज्य में इस बार UPTET का आयोजन 23 जनवरी को किया जा रहा है और इसमें तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और UPTET Mock Test- Attempt Now की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड होने वाले हैं जारी :
23 जनवरी 2022 को आयोजित होने जा रही UPTET के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 12 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर लोड किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस संबंध में जारी नोटिस देख सकते हैं और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET 2021 से संबंधित ये बातें जान ले आप :
कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस बार UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। UPTET 2019 में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने और UPTET 2018 में तकरीबन 11 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा की डिग्री को अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। गौरतलब है की UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षकों की भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिलता है।
सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :
यूपीटेट में शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने का अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।