फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021: कोरोना महामारी के बीच आयोजित हो रही UPTET 2021 में बढ़ गई है आवेदकों की संख्या, जानें आपके ऊपर कैसे पड़ेगा इसका असर

सार

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
UPTET अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब बेहद ही कम समय बचा है और इसमें शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा को पहले 28 नवंबर 2021 को आयोजित किया जाना था, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली UPTET 2021 के दोनों पेपर्स में इस बार तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और UPTET Online Revision Classes- Join Now  की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।

बढ़ गई है आवेदकों की संख्या : 

UPTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले UPTET की तुलना में काफी बढ़ गई है। दरअसल इस बार UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कई अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि, UPTET 2019 में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 3.54 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, 2018 में आयोजित की गई UPTET में 11 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसमें से 3.86 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। 

आपके ऊपर क्या होगा असर 

UPTET 2021 में आवेदकों की संख्या बढ़ने से आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इस पात्रता परीक्षा में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और निर्धारित कट ऑफ स्कोर को पार करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाते हैं। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत मार्क्स लाने होते हैं।

बचे हुए समय में सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :

यूपीटेट में शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने का अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें