फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021-22 : UPTET के कुल कितने प्रश्नों पर दर्ज कराई गई है आपत्ति और इस परीक्षा में किन चीजों पर निर्भर करता है सफलता का प्रतिशत, जानें यहाँ

सार

23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा की आंसर की जारी करके उस पर अभ्यर्थियों से एक फरवरी तक आपत्ति मांगी गई थी।
विज्ञापन
UPTET - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के सफल आयोजन के बाद इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई इस परीक्षा की आंसर की उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने जारी कर दी है। इस आंसर की पर बोर्ड ने अभ्यर्थियों से एक फरवरी 2022 तक आपत्ति मांगी थी। अब आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड इन आपत्तियों का निराकरण 21 फरवरी तक करेगी और इसके बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को जारी किया जा सकता है। UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के UPTET FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

कितने प्रश्नों पर दर्ज कराई गई है आपत्ति :

UPTET 2021 के दोनों पेपर्स को जोड़कर कुल 98 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा के 54 प्रश्नों/उत्तरों पर और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के 44 प्रश्नों/उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराई है। अब इन आपत्तियों के समाधान के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा विषय विशेषज्ञ की समिति गठित की जाएगी और इसका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त अभिमत के अनुसार आंसर की में संसोधन करते हुए फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी।

किन चीजों पर निर्भर करता है सफलता का प्रतिशत :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीच आपस मे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है और निर्धारित कट ऑफ स्कोर को पार करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत इसमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के ज्ञान के स्तर और प्रश्नों के लेवल के ऊपर निर्भर करता है। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत मार्क्स लाने होते हैं।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें