उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंचायन अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा 2019 के परिणाम और कट-आफ अंक जारी कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि यह परीक्षा कुल 1953 पदों के लिए 22, 23 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के परिणाम और कट-आफ की लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने परिणाम और कट-आफ अंकों को आसानी से डाउनलोड करें।
UPSSSC परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए नोटिस बोर्ड पर जाएं। लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब विज्ञापन सं0-02-परीक्षा-2018 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीवारों के सामने एक पीडीएफ होगी। उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : पीडीएफ में दिए गए रोल नंबर से अपने परिणाम को चेक करें।
चरण 6 : अभ्यर्थी एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSSSC परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UPSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस, यहां है डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।