फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Stenographer Jobs: यूपी में स्टेनोग्राफर के 650+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द भर दें फॉर्म

Tue, 21 Jan 2025 11:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Stenographer Registration:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपी में स्टेनोग्राफर के 600 से अधिक पदों के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही 69 विभागों के नियंत्रणाधीन स्टेनोग्राफर के 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर 25 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए सुधार विंडो 1 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

 
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 661 रिक्तियों को भरना है, जिसमें सामान्य के लिए 321, ईडब्ल्यूएस के लिए 46, ओबीसी के लिए 125 और एससी के लिए 14 पद शामिल है।

पात्रता मानदंड 

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • हिन्दी आशुलिपि एवं हिन्दी टंकण में न्यूनतम गति क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट एवं 25 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।
  • डीओईएसीसी सोसायटी द्वारा संचालित सीसीसी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।  
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें