पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- हिन्दी आशुलिपि एवं हिन्दी टंकण में न्यूनतम गति क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट एवं 25 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।
- डीओईएसीसी सोसायटी द्वारा संचालित सीसीसी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।