फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी: वैज्ञानिक और लैब असिस्टेंट के नतीजे जारी, मेंस के लिए कितने अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट? देखें कटऑफ अंक

Fri, 28 Aug 2026 11:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है।  उम्मीदवार अपना रिजल्ट और कटऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिक सहायक, लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के 208 पदों पर भर्ती के लिए PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के कटऑफ अंक और मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या भी जारी की है।

विज्ञापन


PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल 6,226 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। भर्ती के तहत पदों पर नियुक्ति विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन विभिन्न संवर्गों में की जाएगी।

श्रेणीवार कितना गया कटऑफ?

आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग का कटऑफ 74.08 अंक रहा। एससी वर्ग के लिए 69.63 अंक और एसटी वर्ग के लिए 50.07 अंक कटऑफ रहा।

इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण की कुछ श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ तय किया गया है। इनमें महिला, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ी जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 74.08
अनुसूचित जाति (SC) 69.63
अनुसूचित जनजाति (ST) 50.07
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 62.62
दिव्यांगजन (O.L.) 50.10
दिव्यांगजन (Dw.) 29.20
दिव्यांगजन (A.A.V.) 7.00
सैन्य दिव्यांगित/भूतपूर्व सैनिक 46.57
महिला 72.22
उत्कृष्ट खिलाड़ी 59.23

विज्ञापन
विज्ञापन

अगला चरण क्या?

जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब UPSSSC की ओर से जारी होने वाले अगले नोटिस का इंतजार करना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • वैज्ञानिक सहायक/लैब असिस्टेंट भर्ती रिजल्ट के लिंक को चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और कटऑफ की जानकारी दिखाई देगी।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें