1526 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए हुए थे शॉर्टलिस्ट
नोटिस के अनुसार, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सहायक स्टोर कीपर के 199 पद तथा यूपी पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के 1 पद, कुल 200 रिक्तियों को भरने के लिए मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर 1526 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
टाइपिंग परीक्षा में कुल 702 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी सूचना आयोग अलग से जारी करेगा।
18 दिसंबर को हुआ टाइपिंग टेस्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट 18 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया गया था, जबकि लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था। टाइपिंग परीक्षा के लिए पात्र 1526 अभ्यर्थियों में से 974 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 552 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
कैसे देखें रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सहायक स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट को उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां सहायक स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट लिंक को चुनें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।