परीक्षा में सुरक्षा और पहचान की पूरी व्यवस्था
परीक्षा के दौरान कड़ी व्यवस्था की गई। प्रवेश पत्र को बारीकी से देखा गया और अभ्यर्थियों के पहचान संबंधी अभिलेखों का उनकी फोटो से मिलान किया गया। यदि किसी अभ्यर्थी की पहचान को लेकर कोई संदेह या विवाद उत्पन्न होता, तो उस प्रकरण की सूचना हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी और केंद्र अधीक्षक को दी जाती।
परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक डेटा को कैप्चर करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने परीक्षा कक्ष के अंदर सभी परीक्षार्थियों का डेटा रिकॉर्ड कराया।