फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक; देखें श्रेणीवार कट-ऑफ

Thu, 30 Oct 2025 10:50 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Assistant Store Keeper Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब नीचे दी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा कुल 200 पदों के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

देखें कट-ऑफ

श्रेणी (Category) कट ऑफ अंक (Cut-off Marks)
अनारक्षित (General) 50.00
अनुसूचित जाति (SC) 44.25
अनुसूचित जनजाति (ST) 41.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 50.00
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 50.00

परीक्षा पैटर्न

आयोग ने असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर किया था। परीक्षा में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिनमें हिंदी, सामान्य जागरूकता और कॉमन इंटेलिजेंस टेस्ट जैसे विषय शामिल थे। 

विज्ञापन


परीक्षा की अवधि दो घंटे रखी गई थी, साथ ही गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अंत में रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें