फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी: युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पदों पर आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 16 Oct 2026 08:12 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 13 नवंबर है। भर्ती में चयन पीईटी 2025 के अंकों, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 412 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 16 अक्तूबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ लें। इसमें पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

क्र. सं.

पद का नाम

पदों की संख्या

1

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी

368

2

व्यायाम प्रशिक्षक

44

कुल

कुल पद

412

 

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। व्यायाम प्रशिक्षक के पद के लिए भी स्नातक होना जरूरी बताया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास डीपीएड, बीपीएड या संबंधित डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई योग्यता की शर्तों को ध्यान से पढ़ें। डिग्री और अन्य प्रमाणपत्रों से जुड़ी आवश्यकताओं की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 25 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या उपलब्ध अन्य डिजिटल भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और सुधार कब तक?

विवरण

तारीख / जानकारी

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख

16 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

6 नवंबर 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

6 नवंबर 2026

आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि

13 नवंबर 2026

लिखित परीक्षा की तारीख

अभी घोषित नहीं

प्रवेश पत्र

परीक्षा से पहले जारी होगा

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

 

चयन प्रक्रिया कैसे पूरी होगी?

  • अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
  • सबसे पहले पीईटी 2025 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
  • भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण भी शामिल हैं।
  • अंतिम चरण में पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सभी चरणों में निर्धारित शर्तें पूरी करना जरूरी है।
  • आवेदन करने के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वहां भर्ती से संबंधित अधिसूचना पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें