आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थियों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 स्कोर कार्ड होना चाहिए।
- हिंदी में न्यूनतम टाइपिंग गति 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- डीओईएसीसी सोसायटी से कंप्यूटर संचालन में सीसीसी प्रमाणपत्र या किसी भी सरकारी अनुमोदित संस्थान से कोई अन्य समकक्ष प्रमाणपत्र।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
यूपीएसएसएससी द्वारा जूनियर असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 से 10 दिन पहले जारी करने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।