फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी 2021: इस तारीख को होने जा रही है पीईटी, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 04 Jul 2021 12:23 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त को पीईटी परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) अगस्त में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन करने जा रहा है। आयोग द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 20 अगस्त को होगी। बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद 20,73,540 अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में यह परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
बता दें कि यह लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी आयोजित की जाएगी। 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटों का समय दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें  निगेटिव मार्किंग भी होगी। यानी प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक कट जाएंगे।

इन केंद्रो पर आयोजित नहीं होगी परीक्षा
इन आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान यूपीएसएसएससी, यूपी उच्च शिक्षा सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के तहत 74,000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही खराब ट्रैक रिकॉर्ड वाले केंद्रों पर परीक्षा आयोजित नहीं करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने का आदेश
योगी ने अधिकारियों से इन प्रतियोगी परीक्षाओं को जल्द से जल्द सबसे पारदर्शी तरीके से आयोजित करने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि बड़ी परीक्षाएं मंडल स्तर पर आयोजित की जा सकती हैं जबकि छोटी परीक्षाएं जिला स्तर पर आयोजित की जा सकती हैं।

21 जून तक जारी थी आवेदन की प्रक्रिया
बता दें कि आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए 25 मई, 2021 से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की थी। वहीं परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - यूपीएचईएससी: इन 2003 पदों पर भर्ती हेतु इस तारीख से आयोजित होंगी परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें