उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के बाद अब राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में यूपीएसएसएससी ने 9,212 स्वास्थय कार्यकर्ता महिला के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अनुमान है अन्य विभागों में भी खाली पड़े पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत जल्द से जल्द कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के आधीन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 9,212 रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू कर दी गई है जो पांच जनवरी तक जारी रहेगी। इसके तहत आयोजित होनी वाली परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा या यूपी में जल्द होने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कई खास कोर्स और लेखपाल के लिए ई-बुक्स FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास - Download Now की मदद ले सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास एएनएम की भी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनका पंजीकरण एएनएम काउंसिल, लखनऊ में होना चाहिए।
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों पर अंतिम रूप से चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों को लेवल-3 के आधार पर न्यूनतम 21,700 व अधिकतम 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन के रूप में दिए जाने हैं।
आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ कर शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन जमा कराएं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के विभिन्न पदों पर गैर आरक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एसटी) और अनुसूचित जनजाति (एससी) वर्ग में भर्तियां निकली हैं। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को पूरा करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।