फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021 : पिछली लेखपाल भर्ती से काफी अलग होगी इस बार की भर्ती प्रक्रिया, जानें क्या होंगे बदलाव

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाना है।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन इसी साल नवंबर माह में किया जाना है। राज्य में लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी समय बाद निकल रही है, ऐसे में अभ्यर्थियों को यह चिंता हो रही है कि पिछली लेखपाल भर्ती और इस बार की लेखपाल भर्ती में क्या क्या अंतर हो सकता है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।

क्या हो सकता है अंतर :

राज्य में लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी समय बाद निकली है, ऐसे में अभ्यर्थियों को यह चिंता होना लाजमी है कि पिछली लेखपाल भर्ती की अपेक्षा इस लेखपाल भर्ती में चीजें कितनी बदल रही हैं। आइए जानते हैं कि पिछली लेखपाल भर्ती और इस बार की लेखपाल भर्ती में क्या अंतर है।

PET की अनिवार्यता :

पिछली लेखपाल भर्ती और इस बार की लेखपाल भर्ती में सबसे प्रमुख अंतर यह है कि इस बार की लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना होगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया जाना है।

बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी :

राज्य में आयोजित होने वाली पिछली लेखपाल भर्तियों में उतीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ साथ इंटरव्यू का भी सामना करना होता था। लेकिन इस बार की लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों को सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी मिलेगी और इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा।

80 के बजाये 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा :

पिछली लेखपाल भर्तियों में अभ्यर्थियों को 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर के इंटरव्यू से गुजरना होता था। अब जबकि इस भर्ती से इंटरव्यू को हटा दिया गया है, तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लेखपाल भर्ती में 100 नंबर की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, रेलवे ग्रुप D, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेस्ट तरीके से तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें