फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Lekhpal 2021: उत्तर प्रदेश में कितनी है एक लेखपाल की सैलरी और इन्हें मिलता है किन भत्तों का लाभ

Sat, 18 Dec 2021 02:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में UPSSSC लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कई सालों के बाद लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है और इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित थी लेकिन यह समय से आयोजित नहीं हो सकी। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन:

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस भर्ती के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और एक बार आचार संहिता लगने के बाद किसी तरह की नई भर्ती नहीं निकल सकेगी। इसलिए UPSSSCदिसंबर महीने में ही इस इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि, इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सैलरी के साथ मिलेगा कई तरह के भत्तों का भी लाभ:

लेखपाल के 7882पदों पर होने वाली भर्ती में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को वेतन के साथ साथ कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलती है। इस सैलरी के साथ ही इन्हें महंगाई भत्ता, टेलीफोन/मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा,यात्रा भत्ता तथा मकान किराया भत्ता भी उपलब्ध कराता जाता है। इसके अलावा लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के नए पेंशन योजना के तहत पेंशन और लेखपाल तथा उनके ऊपर आश्रित उनके परिवारवालों को मेडिकल सुविधा का भी लाभ मिलता है। इन लाभों तथा भत्तों के साथ इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य कई तरह के लाभ भी मिलते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे, SSC GD और UPTET/CTETसमेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें