उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे खोलने शुरू कर दिए हैं। यूपीएसएसएससी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए पांच जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि हो जाने पर कैंडिडेट्स को अपने आवेदन फॉर्म में 12 जनवरी तक संशोधन करने का मौका भी दिया गया है। अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इसके बाद यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी के लिए कराए जाने वाले एग्जाम की पक्की तैयारी करने के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट सीरीज
FREE Current Affairs - Download Now को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास एएनएम की भी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण एएनएम काउंसिल, लखनऊ में होना चाहिए।
आयुसीमा
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा हेल्थ वर्कर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
सफलता के साथ करें तैयारी
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप
सफलता ऐप के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें।