फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET, Bank, UPSC jobs 2021: IPS निखिल अग्रवाल से जानिए UPSC परीक्षा क्रैक करने के टिप्स

सार

UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं की मदद के लिए सफलता ने एक खास सेशन में IPS निखिल अग्रवाल को आमंत्रित किया है जो उनका  मार्गदर्शन और उनके डाउट्स  दूर करेंगे। अभ्यर्थी सफलता के यूट्यूब चैनल पर इस सेशन को देख सकते हैं।
विज्ञापन
Safalta Talks - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में ज्यादातर युवा सिविल सर्विसेज ज्वॉइन करने का सपना देखते हैं। इसे देश की सबसे सम्मानित नौकरियों में से एक माना जाता है। इस नौकरी में ना केवल अच्छा वेतन बल्कि समाज में मान-सम्मान और रुतबा भी मिलता है। इसी वजह से हर साल लाखों अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करते हैं। हालांकि यह देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से भी एक है। इसे क्रैक करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है और इसीलिए Safalta Talks ने अपने एक बेहद खास  सेशन में IPS निखिल अग्रवाल को आमंत्रित किया जो अभ्यर्थियों का  सही मार्गदर्शन के साथ ही उनके डाउट्स भी दूर करेंगे। 
विज्ञापन


निखिल ने अपने ग्रैजुएशन की पढ़ाई देश के बेहतरीन कॉर्मस कॉलेजों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की जहां पर वो ट्रेजरार और डिप्युटी लीडर ऑफ अपोजीशन जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। इसके अलावा वो बिग 4 फर्म के एम्बेसडर भी रहे। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी का निर्णय लिया और साल 2019 में इन्होंने आल इंडिया रैंक  में 181वां स्थान प्राप्त कर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की। जिसके बाद ये 2020 बैच के IPS नियुक्त हुए। निखिल के अंदर शुरू से ही प्राशसनिक गुण थे। जिन्हें कड़ी मेहनत के दम पर और विकसित कर  अपने सपने को पूरा किया। अगर आप भी यूपीएससी क्रैक करना का सपना देख रहे हैं और ऐसे ही किसी मार्गदर्शन की तलाश में हैं तो आपके लिए Safalta Talks का ये सेशन बेहद मददगार हो सकता है। बता दें कि यह सेशन 29 जून को शाम सात बजे आयोजित होगा। इसे देखने के लिए सफलता के यूट्यूब चैनल पर  विजिट करें- और उसे ऐसे ही कई प्रेरणादायक विडियो देखने के लिए चैनल को सबस्क्राइब भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें