अब 3 साल तक वैध रहेगा PET स्कोर
अब पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का स्कोर 3 वर्षों तक मान्य रहेगा। यानी एक बार पीईटी परीक्षा पास करने पर अभ्यर्थी आगामी तीन साल तक ग्रुप-सी स्तर की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आवेदन के पात्र होंगे। पहले यह वैधता केवल एक साल के लिए होती थी।
PET 2025 क्यों है जरूरी?
यूपीएसएसएससी ने यह स्पष्ट किया है कि ग्रुप 'ग' की सभी भर्तियों के लिए PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। पीईटी स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की परीक्षाओं जैसे मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
किन पदों के लिए अनिवार्य है PET परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। यदि आप निम्नलिखित पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो पीईटी में शामिल होना आपके लिए जरूरी है:
- राजस्व लेखपाल
- ग्राम पंचायत अधिकारी
- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक
- आईटीआई अनुदेशक
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
- एक्स-रे टेक्नीशियन
- एग्रीकल्चर असिस्टेंट
- राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट
- अकाउंटेंट एवं ऑडिटर
- गन्ना विभाग में सर्वेयर
- यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
- सम्मिलित तकनीकी सेवाएं
इन सभी Group 'C' पदों पर आवेदन के लिए पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य शर्त है। पीईटी क्वालीफाई किए बिना इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।