नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) के आवेदन की अंतिम तिथि कल है। यह एग्जाम वर्ष 2022 में दूसरी बार 18 सिंतबर 2022 को कराया जाएगा, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही आयोग की नई भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष इस PET के लिए 20 लाख से अधिक आवेदन आए थे जिसमें से लगभग 18 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जो इसे यूपी की सबसे बड़ी भर्तियों में एक बनाती है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके पास केवल कल का ही मौका है। इसलिए यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास अपने सपने को साकार करने का यह एक सुनहरा अवसर है। बस इसके लिए जरूरी है सही मार्गदर्शन में UPSSSC PET की परीक्षा के लिए पक्की तैयारी करने की। अभ्यर्थियों को इस एग्जाम में शानदार अंक दिलाने के लिए Safalta की एक्सपर्ट टीम ने सिर्फ 45 दिनों का एक ‘कंप्लीट’ UPSSSC PET Online LIve Batch- Join Now शुरू किया है जिसके अंतर्गत परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को खास रणनीति के तहत एग्जाम के लिए विशेष तैयारी कराई जाएगी। इस बैच की मदद से बीते वर्ष सैकड़ों युवाओं ने पीईटी में शानदार अंक हासिल किए थे।
UPSSSC ने समूह- ग की भर्तियों में आवेदन करने के लिए PET को अनिवार्य कर दिया है। इसके अंतर्गत राजस्व लेखपाल, चकबंदी लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव जैसे कई महत्वपूर्ण पद आते हैं। इस परीक्षा में कई भिन्न- भिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रमुख हैं इंग्लिश, रीजनिंग, मैथ्स, करेंट अफेयर्स, जीएस (साइंस, हिस्ट्री, पॉलिटी, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स आदि)।। साथ ही परीक्षा में एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। ऐसे में अनुभवी व एक्सपर्ट फैकल्टीज परीक्षा के पैटर्न को समझते हुए आपको वही पढ़ाते हैं जिनसे प्रश्न पूछे जाने की संभावनाएं होती है।
|
नाम |
पर्सेंटाइल |
शहर |
|
पुष्पेंद्र सिंह |
99.85 पर्सेंटाइल |
फ़िरोज़ाबाद |
|
नरेश कुमार |
99.00 पर्सेंटाइल |
अम्बेडकर नगर |
|
पुष्पांजलि मिश्रा |
98.54 पर्सेंटाइल |
मऊ |
|
आरती वर्मा |
97.75 पर्सेंटाइल |
मेरठ |
|
प्रज्ञा बंसल |
96.81 पर्सेंटाइल |
बरेली |