उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2021 में पहली बार आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा को सम्पन्न करा लिया है। इस एग्जाम में करीबन 20 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब इसके रिजल्ट जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सितंबर माह के पहले सप्ताह तक इस एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के आयोजन से पहले इस एग्जाम में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर कई तरह की ऊहापोह मची हुई थी जोकि अब परीक्षा पेपर देखने के बाद व्यर्थ ही साबित होती नजर आती है। बता दें कि पीईटी में पूछे जाने वाले सवाल आसान मध्यम लेवल के थे ताकि जिन्हें उम्मीदवारों द्वारा आसानी से हल किया जा सके। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में पीईटी में पूछे जाने वाले टॉपिक्स पर बात करेंगे ताकि भविष्य में होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपनी पूरी तैयारी कर सकें। लेकिन उससे पहले आपको इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण जानकारी बता दें कि अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आप घर बैठे फ्री में अपनी किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर फ्री मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स की सहायता से अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
किन-किन टॉपिक्स से पूछे गए हैं प्रश्न
- भारतीय संविधान और उसके अनुच्छेद से जुड़ी जानकारियां।
- पंचायती राज से जुड़े प्रश्न।
- अंग्रेजों और भारतीय शासकों के बीच हुए युद्ध और सन्धियां।
- उत्तर प्रदेश के नेशनल पार्क।
- नदियां और उन पर बनाए गए बांध।
- संविधान में प्रदत्त नीति निदेशक तत्व।
- गणतीय चार्ट आधारित सवाल।
- जनरल साइंस से जुड़े प्रश्न।
- जनरल इंग्लिश।
- इंग्लिश पैराग्राफ रीडिंग एण्ड आन्सर द क्वेश्चन।
परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।