उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को पूरे राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित की गई थी और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। गौरतलब है की इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन UPSSSC ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET के परिणाम अक्टूबर महीने में घोषित किये जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप यूपी में होने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के इस फ्री कोर्स और ई बुक्स FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की मदद ले सकते हैं।
नॉर्मलाइजेशन के बाद तैयार होगा फाइनल कट ऑफ
PET 2021 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को फाइनल स्कोर उनके अंको को नॉर्मलाइज करने के बाद मिलेगा और इस भर्ती के लिए फाइनल कट ऑफ स्कोर भी अंको के नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार होगा। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में इस बात का उल्लेख है कि अगर यब परीक्षा एक से अधिक पाली में होगी, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। विगत हो कि यह परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी, इसलिए इसमें भी अंको को नॉर्मलाइज किया जा रहा है।
इसका आपके ऊपर पड़ेगा क्या प्रभाव