उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में करीब 21 लाख नौजवान शामिल होने वाले हैं। ऐसे में इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक प्रतियोगी छात्र के सामने कटऑफ समेत कई तरह की चुनौतियां होंगी। क्योंकि इस एग्जाम में बैठने वाला हर अभ्यर्थी सफल होने के लिए महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा है लेकिन उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या की वजह से इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। इसलिए आज हम आपको 20 अगस्त को होने वाले इस एग्जाम में बिना टेंशन लिए शानदार स्कोर हासिल करने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके बताने जा रहे हैं। अगर आप भी पीईटी या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जिसकी मदद से आप अपने एग्जाम की फ्री में पक्की तैयारी और रीविजन कर सकते हैं।
परीक्षा से पहले और एग्जाम के समय अपनाने होंगे ये खास तरीके:
- अगर आप पीईटी में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे में अब आपको कोई नया टॉपिक पढ़ने के बजाय अपने सभी विषयों का कंप्लीट रिवीजन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
- पीईटी में पूछे जा रहे गणित के सभी टॉपिक्स और उनसे जुड़े सूत्रों की जमकर प्रैक्टिस करनी चाहिए।
- परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को निगेटिव मार्किंग से बचना होगा यानि अभ्यर्थीयों को उन्हीं सवालों के जवाब देने चाहिए जिनका सही उत्तर उन्हें मालूम हो। ऐसा न करने पर परीक्षार्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को चाहिए कि एग्जाम से कुछ दिन पहले खूब मॉक टेस्ट दें। ऐसा करने से उम्मीदवार अपनी तैयारी और सवालों को हल करने की स्पीड का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।
-
कैसे करें फ्री में पक्की तैयारी :
अगर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta App द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।