कुछ आरक्षित श्रेणियों में नहीं मिले उपयुक्त उम्मीदवार
भूतपूर्व सैनिकों के 128 और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के 51 आरक्षित पदों पर कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए ये पद अन्य योग्य उम्मीदवारों से भर दिए गए। वहीं, युद्ध शहीदों के आश्रितों (51), नेत्रहीन/कम दृष्टि (34) और बधिर/श्रवण बाधित (34) महिलाओं के कोटे पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही, 124 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है, जिनकी नियुक्ति संबंधित जांच और न्यायिक निर्णयों पर निर्भर करेगी।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आप यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, "मुख्य सेविका मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2022) के लिए अंतिम परिणाम" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर की सूची वाली एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- अब अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए पीडीएफ में स्क्रॉल करें या सर्च फंक्शन (Ctrl + F) का उपयोग करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।