आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवार आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू: 29 मई 2026
- आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
- शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 25 जून 2026
क्या है परीक्षा योजना?
जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) में:
- कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी लागू होगा
- प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 25% (1/4) काटा जाएगा
जारी परीक्षा योजना के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है:
- भाग-1 में सामान्य अध्ययन से जुड़े विषय शामिल हैं, जिनमें इतिहास, संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, समसामयिक घटनाएं, विज्ञान, पर्यावरण और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे टॉपिक शामिल हैं।
- भाग-2 में सामान्य हिंदी के साथ-साथ कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें इस क्षेत्र के समसामयिक तकनीकी विकास और नवाचार पर फोकस रहेगा।
- भाग-3 पूरी तरह से उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी पर आधारित होगा, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाएगा।
| भाग |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
समयावधि |
| भाग-1 |
भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन |
05 |
05 |
|
| |
भारतीय राज्यव्यवस्था एवं भारतीय संविधान |
05 |
05 |
|
| |
भारत एवं विश्व का भूगोल |
05 |
05 |
|
| |
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास |
05 |
05 |
|
| |
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं |
05 |
05 |
|
| |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी |
10 |
10 |
|
| |
पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन |
10 |
10 |
|
| |
डेटा इंटरप्रिटेशन |
10 |
10 |
|
| |
सामान्य हिंदी |
10 |
10 |
कुल समय: 2 घंटे (120 मिनट) |
| भाग-2 |
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं, समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार |
15 |
15 |
|
| भाग-3 |
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी |
20 |
20 |
|
| योग |
|
100 |
100 |
|
विस्तृत सिलेबस यहां देखें...
- यह परीक्षा स्नातक स्तर की होगी।
- चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे।
- परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम शासन द्वारा अनुमोदित है।