कौन देख पाएगा सिटी स्लिप?
यूपीएसएसएससी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही सिटी स्लिप देख पाएंगे। यानी उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, यह जानकारी मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही मिलेगी। इसलिए एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी देखने से पहले मुख्य परीक्षा की फीस जरूर जमा कराएं।
यूपी लोअर पीसीएस की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से सिटी स्लिप स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Important Announcement पर विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें और सेव कर लें।