फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी: आ गया यूपी लेखपाल भर्ती का रिजल्ट, अगले दौर के लिए 28409 अभ्यर्थी चयनित, कितनी गई कटऑफ?

Fri, 11 Sep 2026 07:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Lekhpal Result: यूपीएसएसएससी ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। 7,994 पदों के लिए 28,409 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Result - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम 11 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। यह भर्ती राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 7,994 लेखपाल पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मेरिट के क्रम में दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए?

लेखपाल के 7,994 पदों के लिए 28,409 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यानी एक पद के मुकाबले करीब साढ़े तीन अभ्यर्थी अगले चरण तक पहुंचे हैं। भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें और विवरण इस प्रकार हैं:
 
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था यूपीएसएसएससी, लखनऊ
पद लेखपाल
कुल रिक्तियां 7,994
आवेदन/शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026
मुख्य लिखित परीक्षा 21 मई 2026
परिणाम जारी होने की तिथि 11 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी 28,409
 
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम अंतिम चयन सूची नहीं है। 28,409 अभ्यर्थियों को केवल पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

श्रेणीवार कटऑफ कितनी रही?

आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर अलग-अलग ऊर्ध्वाधर आरक्षण वर्गों के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं।
 
वर्ग कटऑफ अंक
अनारक्षित 58.75
अनुसूचित जाति 51.25
अनुसूचित जनजाति 44.00
अन्य पिछड़ा वर्ग 55.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 55.25
 

क्षैतिज आरक्षण में कितनी रही कटऑफ?
क्षैतिज आरक्षण की श्रेणियों के लिए अलग कटऑफ निर्धारित की गई है।
 
श्रेणी कटऑफ अंक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 34.25
महिला 49.25
भूतपूर्व सैनिक 30.50
दिव्यांगजन-एचएच 30.75
दिव्यांगजन-ओए 43.25
दिव्यांगजन-ओएल 47.50
दिव्यांगजन-एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी उपलब्धता सीमा तक सभी अभ्यर्थी
दिव्यांगजन-एमडी उपलब्धता सीमा तक सभी अभ्यर्थी
उत्कृष्ट खिलाड़ी उपलब्धता सीमा तक सभी अभ्यर्थी
 
दिव्यांगजन की कुछ श्रेणियों में पद विज्ञापित नहीं किए गए हैं। इसलिए उन श्रेणियों के लिए कटऑफ भी लागू नहीं है।

दस्तावेज सत्यापन से पहले क्या करना होगा?

दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। आयोग की ओर से दस्तावेजों को डिजिटल रूप से अपलोड करने के संबंध में अलग निर्देश जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी अगली सूचना नियमित रूप से देखते रहें।

कैसे देखें लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम?

अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर परिणाम से जुड़े अनुभाग पर जाएं।
  • लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • परिणाम और आगे की प्रक्रिया की जानकारी देखें।

यूपी लेखपाल की मुख्य परीक्षा कब हुई थी?

यूपीएसएसएससी ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को आयोजित की थी। इसके अगले ही दिन, यानी 22 मई को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 शुरू हुई थी।
विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों ने दी थी मुख्य परीक्षा?

यूपीएसएसएससी ने पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर 7994 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना, यानी कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों सहित) के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें