1 फरवरी को हुआ था लिखित परीक्षा का आयोजन
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था।
इसके बाद, 2 फरवरी 2026 को परीक्षा की अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी जारी की गई थी और अभ्यर्थियों से इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई उन सभी आपत्तियों की गहन जांच और निस्तारण करने के बाद अब आयोग ने मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी (विवरणात्मक) वेबसाइट पर जारी की है।
कैसे देखें संशोधित उत्तर कुंजी?
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए संबंधित नोटिस या उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां से आप मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी को देख सकते हैं और इसे अपने संदर्भ के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की चयन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए संशोधित उत्तर कुंजी से अपने उत्तरों का मिलान अवश्य कर लें।