UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन सेवा आयोग (UPSSC) द्वारा क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 3,831 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2023 है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको सभी आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अब अपना आवेदन पत्र भरें और सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।