उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक सामान्य चयन 2016 द्वितीय टंकण परीक्षा 13 नंवबर, 2019 से 21 नंवबर, 2019 तक आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि आयोग के परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र के अनुसार कुल 536 पदों पर 4264 उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए उपस्थित होना है। आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किया जाएगा। यह परीक्षा दो चरणाें में दिए गए समय और तिथि में आयोजित होगी।
उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र को 07 नवंबर, 2019 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
पूरी नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri:10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए यहां कई पद खाली