UPSSSC उत्तर कुंजी 2016: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार UPSSSC जूनियर सहायक की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC जूनियर सहायक या जूनियर टाइपिस्ट परीक्षा 31 मई, 2019 को आयोजित की गई थी, जिसकी परीक्षा के प्रश्न पत्र के सभी सेटों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। जहां तक बात परिणामों की है तो UPSSSC जूनियर सहायक 2016 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। अभी इसके लिए कोई ऑफिशियल सूचना नहीं आई है। इसलिए, उम्मीदवार परिणाम तिथि की पूरी जानकारी लेने के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।
ऐसे करें अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड-
चरण 1- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद UPSSSC जूनियर सहायक 2016 उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
चरण 3- यूजर आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
चरण 4- UPSSSC उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
चरण 5- उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने परिणामों को डाउनलोड करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं...
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें...