134 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के कुल 134 पद हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 54, एससी के 23, एसटी के 1, ओबीसी के 43 और ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं।
पीईटी स्कोर से होगी शॉर्टलिस्टिंग
अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उनके PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को श्रेणीवार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाएगा। मुख्य परीक्षा में चयन के लिए एक लिखित परीक्षा होगी।
परीक्षा पैटर्न
| परीक्षा का हिस्सा |
प्रश्न |
अंक |
| कृषि इंजीनियरिंग से संबंधित विषय |
65 |
65 |
| कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी |
15 |
15 |
| उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी |
20 |
20 |
| कुल |
100 |
100 |
परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिसूचना में पे बैंड 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये का उल्लेख है।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए शुरुआती ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को अलग से मुख्य परीक्षा शुल्क देना होगा।