फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: यूपी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2410 अभ्यर्थी चयनित; 397 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 03 Sep 2025 11:15 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Homoeopathic Pharmacist Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 2410 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा के आधार पर कुल 2410 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2024 थी और मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित हुई थी। यह भर्ती अभियान कुल 397 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

यह अंतिम चयन परिणाम नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभी घोषित किया गया परिणाम केवल अर्हता व अभिलेख परीक्षण (Document Verification) के लिए है। यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। इसलिए इस लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि अभ्यर्थी को नियुक्ति मिल गई है। अंतिम चयन, दस्तावेज परीक्षण के बाद घोषित किया जाएगा।

16 सितंबर से DV

लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर कुल 2410 अभ्यर्थियों को अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से आयोग कार्यालय में शुरू होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना रिजल्ट और कटऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर “Results Segment” में देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद मुख्य परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें