कैसे होगा चयन?
- PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले अभ्यर्थियों को PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मुख्य लिखित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): PST पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण देना होगा।
- मेडिकल परीक्षण: शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): अंतिम चरण में शैक्षिक, आयु और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
- फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग) के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खोलें।
- सभी जरूरी जानकारी (व्यक्तिगत व शैक्षिक) सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।