यूपी फॉरेस्ट गार्ड का फिजिकल कब होगा?
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती-2023 के शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का आयोजन 10 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 5,111 अभ्यर्थी इस चरण में शामिल होंगे।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड का फिजिकल कहां होगा?
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का आयोजन जनपद लखनऊ में आयोजित किया जाना
- फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी को होगा।
- फिजिकल टेस्ट लखनऊ जनपद में आयोजित किया जाएगा।
- कुल 5,111 उम्मीदवार इस चरण में शामिल होंगे।
आधिकारिक नोटिस देखें...
यूपी फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल की कटऑफ कितनी है?
आयोग ने हाल ही में लिखित परीक्षा (मुख्य) में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची भी प्रकाशित की थी। शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक श्रेणीवार इस प्रकार हैं:
- अनारक्षित वर्ग: 39.50 अंक
- अनुसूचित जाति: 29.75 अंक
- अनुसूचित जनजाति: 19.25 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 39.50 अंक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 39.50 अंक
यह भर्ती वन एवं वन्यजीव विभाग के अंतर्गत वन रक्षक के 693 पदों और वन्य जीव रक्षक के 16 पदों, यानी कुल 709 रिक्त पदों के लिए की जा रही है।