प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी में 3,165 अभ्यर्थी सफल
प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 13 नवंबर 2025 को घोषित किया गया। प्रदर्शन के आधार पर पीईटी चरण के लिए 6,060 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा 22 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। पीईटी में 3,165 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है।
- लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को हुई।
- लिखित परीक्षा का परिणाम 13 नवंबर 2025 को घोषित हुआ।
- 6,060 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए योग्य घोषित किया गया।
- पीईटी का आयोजन 22 से 28 फरवरी 2026 तक हुआ।
- पीईटी में 3,165 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया।
फॉरेस्ट गार्ड पीईटी में 2,993 अभ्यर्थी सफल
कुल 709 रिक्तियों के लिए वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई। लिखित परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसमें पीईटी के लिए कुल 5,111 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया। पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया गया। शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 2993 अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा हेतु बुलाये जाने का निर्णय लिया गया है।
- लिखित परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2025 को हुआ।
- लिखित परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी 2026 को घोषित किया गया।
- पीईटी के लिए 5,111 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया।
- पीईटी का आयोजन 12 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया गया।
- अगले चरण के लिए 2993 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
सचिव ग्रेड-II भर्ती में 134 अभ्यर्थी चयनित
सचिव ग्रेड-II के 134 पदों के सापेक्ष कुल 134 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 54 अनारक्षित, 37 ओबीसी, 13 ईडब्ल्यूएस, 28 एससी और 2 अभ्यर्थी एसटी श्रेणी के हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची यहां देखें...
कटऑफ इस प्रकार है:
| श्रेणी |
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक |
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि |
| अनारक्षित |
63.25 |
20.08.1994 |
| अनुसूचित जाति |
53.75 |
01.02.2000 |
| अनुसूचित जनजाति |
52.00 |
02.04.1994 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग |
61.00 |
15.08.1999 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
59.25 |
11.08.1999 |