कितने पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के कुल 208 पद भरे जाएंगे।
| पद |
रिक्तियां |
वेतन स्तर |
वेतनमान |
| वैज्ञानिक सहायक (सामान्य) |
134 |
लेवल-6 |
₹35,400 – ₹1,12,400 |
| वैज्ञानिक सहायक (विशेष) |
13 |
लेवल-6 |
₹35,400 – ₹1,12,400 |
| लैब असिस्टेंट (सामान्य) |
56 |
लेवल-4 |
₹25,500 – ₹81,100 |
| लैब असिस्टेंट (विशेष) |
5 |
लेवल-4 |
₹25,500 – ₹81,100 |
| कुल |
208 |
- |
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- लैब असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
- वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जैसे-
- जीव विज्ञान
- फॉरेंसिक बायोलॉजी
- भौतिकी
- फॉरेंसिक फिजिक्स
- रसायन विज्ञान
- फॉरेंसिक केमिस्ट्री
- कंप्यूटर साइंस
- सूचना प्रौद्योगिकी
वरीयता किसे मिलेगी?
आयोग के अनुसार निम्न अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी-
- कम से कम दो वर्ष तक टेरिटोरियल आर्मी में सेवा देने वाले
- NCC का 'B' प्रमाणपत्र रखने वाले
- वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में एमएससी या कंप्यूटर साइंस में उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार
आयु सीमा क्या तय की गई है?
आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
चयन कैसे होगा?
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
- PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा
आयोग सामान्यतः प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित पदों के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अलग परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
UPSSSC Forensic Lab Recruitment 2026 Noitce - PDF