फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Enforcement Constable: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, 11 मई को होगा एग्जाम

Fri, 02 May 2025 10:57 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Enforcement Constable 2023 Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा शहर की पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Enforcement Constable: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स परीक्षा 2023 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर अपने शहर की जानकारी (City Slip) डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग द्वारा आयोजित प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स परीक्षा 2023 का आयोजन 11 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नियत समय पर जारी किए जाएंगे।  

अभ्यर्थी ध्यान दें, सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी है, यह एडमिट कार्ड नहीं है। प्रवेश पत्र बाद में वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। 

रिक्तियों की संख्या

प्रवर्तन कांस्टेबल पदों के लिए कुल 477 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 225, ईडब्ल्यूएस के लिए 47, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 99, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 93, और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 07 जुलाई 2023 से शुरू हुआ था और पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 28 जुलाई 2023 थी, जबकि सुधार की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2023 निर्धारित की गई थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले लिखित मुख्य परीक्षा शामिल है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) के स्कोर की जांच की जाएगी। अंतिम चयन से पहले दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य होगा। 

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स परीक्षा सिटी स्लिप 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद, अपनी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर देखें और उसे डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें