फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजिनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से देखें अपना परिणाम

Fri, 07 Nov 2025 12:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Dental Hygienist Final Result OUT: यूपीएसएसएससी ने डेंटल हाइजिनिस्ट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवाीर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Dental Hygienist Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजिनिस्ट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 288 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें से 264 पद सामान्य उम्मीदवारों के लिए और 24 पद विशेष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि कुछ आरक्षित श्रेणियों में उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण पदों को अन्य योग्य उम्मीदवारों में दे दिया गया है।

  • अनुसूचित जनजाति (ST): सामान्य चयन में ST के लिए 5 पद खाली रहे, इन्हें अन्य उम्मीदवारों में दे दिया गया।
  • दिव्यांग उम्मीदवार: कुछ पद (कुल 9) खाली रहे, इन्हें भी अन्य उम्मीदवारों में भर दिया गया।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 26 पदों में सिर्फ 8 उम्मीदवार चयनित हुए, बाकी 18 पद अनारक्षित उम्मीदवारों में दिए गए।
  • अन्य श्रेणियां: स्वर्गीय संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक और उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए कोई उम्मीदवार नहीं था। इन पदों को मेरिट के हिसाब से अन्य उम्मीदवारों में दे दिया गया।
  • क्षैतिज आरक्षण: जो उम्मीदवार क्षैतिज आरक्षण के तहत चयनित हुए हैं, वे अपनी मूल श्रेणी में शामिल हैं।
  • औपबंधिक चयन: 20 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। उनका अंतिम चयन आयोग/संबंधित विभाग के फैसले पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Recruitment” या “Results” सेक्शन खोजें।
  • इसके बाद, डेंटल हाइजिनिस्ट फाइनल रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब PDF फाइल खुलने पर इसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
देखें अपना परिणाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें