फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Constable Instructor: यूपी में हवलदार प्रशिक्षक की 209 रिक्तियों का नोटिस जारी, 19 जून से पंजीकरण शुरू

Fri, 17 Apr 2026 05:02 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Constable Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 209 रिक्तियां भरी जाएंगी। पंजीकरण प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Constable Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और नई भर्ती का नोटिस जारी किया है। आयोग ने 209 पदों पर भर्ती के लिए हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


नोट करें सभी जरूरी तिथियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तहत हवलदार प्रशिक्षक की कुल 209 रिक्तियां भरी जाएंगी। पंजीकरण प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी। आवेदक 9 जूलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद, शुल्क समायोजन और आवेदन को संशोधित करने के लिए 16 जुलाई 2026 तक समय दिया जाएगा।
 
अधिसूचना जारी 17 अप्रैल 2026
पंजीकरण शुरू 19 जून 2026
पंजीकरण/शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026
शुल्क समायोजन/आवेदन संशोधन 16 जुलाई 2026
 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिये हाईस्कूल) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

हवलदार प्रशिक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिये अभ्यर्थी की जिस वर्ष भर्ती की जानी हो, उस वर्ष की पहली जनवरी को, यदि पद पहली जनवरी से 30 जून की अवधि में विज्ञापित किये जाय और पहली जुलाई को, यदि पद पहली जुलाई से 31 दिसम्बर की अवधि में विज्ञापित किये जायें, न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

पीईटी 2025 का वैलिड स्कोर होना जरूरी

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के लिए वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनको प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड निर्गत किया गया है। पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित होने पर लेवल-3 वेतनमान के तहत न्यूनतम 21,700 और अधिकतम 69,100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

विस्तृत नोटिस पीडीएफ देखें...
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा, जोकि ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें