आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया पीईटी 2025 स्कोर और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 में केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने यूपी पीईटी 2025 परीक्षा दी हो और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैध पीईटी स्कोर कार्ड मौजूद हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता भी पूरी करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही DOEACC/NIELIT द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र भी जरूरी होगा।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पीईटी स्कोर को लेकर आयोग का बड़ा नियम
यूपीएसएसएससी ने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों का पीईटी 2025 में वास्तविक (Absolute) स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य, उससे कम या नकारात्मक होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
हालांकि जिन अभ्यर्थियों का परिणाम Under Investigation (UI) या Provisional श्रेणी में रखा गया है, उन्हें फिलहाल सशर्त आवेदन की अनुमति दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।
1. पीईटी 2025 स्कोर बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग
सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. मुख्य परीक्षा
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
3. फाइनल मेरिट
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।