अगस्त में हुआ साक्षात्कार
आयोग ने सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 15 पदों के लिए साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त 2025 को आयोग कार्यालय में आयोजित किया था।
आयोग ने पदों के अनुसार अंतिम चयन किया है। कुल 15 पदों में से अनारक्षित-12, अनुसूचित जाति-02, अनुसूचित जनजाति-0, और अन्य पिछड़ा वर्ग-1 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग द्वारा अनुमोदित की गई है।
चयन परिणाम की शर्तें
UPSSSC सहायक सांख्यिकी अधिकारी 2025 के चयन परिणाम में कुल 04 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से चयनित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन उनके प्रस्तुत किए गए प्रपत्रों और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद आयोग और संबंधित विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा। आयोन ने यह भी कहा है कि यह परिणाम किसी भी न्यायालय में याचिका या भविष्य में दायर होने वाली रिट के आदेशों के अधीन होगा।
इसके अतिरिक्त, यदि भविष्य में चयनित अभ्यर्थी आवश्यक योग्यता पूरी नहीं पाते हैं, तो उनका चयन रद्द किया जा सकता है।
परिणाम कैसे देखें?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई देने वाले "UPSSSC सहायक सांख्यिकी अधिकारी परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
- विवरण सत्यापित होने के बाद सबमिट करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए अपने पास रख लें।