फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment: यूपी में निकली विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें रिक्तियां

Sat, 14 Mar 2026 10:10 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Special Education Teachers Vacancy: यूपीएसएसएससी ने विशेष शिक्षा शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के स्कूलों में विभिन्न विषयों के 58 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ, ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के तहत विशेष शिक्षा शिक्षक (JTC ग्रेड) के पदों पर भर्ती के लिए  आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 58 पद भरे जाएंगे, जिनमें श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, शारीरिक रूप से दिव्यांग और मानसिक रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों के स्कूलों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 मार्च से 27 अप्रैल 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025): इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का PET-2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोर होना जरूरी है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्टिंग नियम: जिन उम्मीदवारों को PET-2025 में शून्य, नकारात्मक या शून्य से कम अंक मिले हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
  • यूआई या प्रोविजनल उम्मीदवार: PET-2025 में जिन उम्मीदवारों की स्थिति “Under Investigation (UI)” या “Provisional” दिखाई गई है, वे जांच के अंतिम परिणाम के अधीन अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्रशिक्षित शिक्षक (श्रवण बाधित स्कूलों के लिए): उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही विशेष शिक्षा (श्रवण बाधित) में RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी को सांकेतिक भाषा (Sign Language) में हिंदी या अंग्रेजी पढ़ने-लिखने का ज्ञान होना चाहिए और RCI में विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकरण भी अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षित शिल्प (संगीत) शिक्षक - दृष्टिबाधित विद्यालय: उम्मीदवार ने संगीत विषय के साथ इंटरमीडिएट या संगीत में समकक्ष डिप्लोमा किया हो। इसके अलावा विशेष शिक्षा (दृष्टिबाधित) में RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी को ब्रेल लिपि में हिंदी या अंग्रेजी पढ़ने-लिखने का ज्ञान होना चाहिए और RCI में विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकरण अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षित शिक्षक (दृष्टिबाधित विद्यालय): उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास की हो। साथ ही विशेष शिक्षा (दृष्टिबाधितता) में RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी को ब्रेल लिपि में हिंदी या अंग्रेजी पढ़ने-लिखने का ज्ञान होना चाहिए और RCI में विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकरण जरूरी है।
  • प्रशिक्षित शिक्षक (शारीरिक रूप से विकलांग विद्यालय): उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके साथ विशेष शिक्षा (गतिशील विकलांगता/मस्तिष्क पक्षाघात) में RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए और RCI में विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकरण अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षित शिक्षक (प्रयास स्कूल): उम्मीदवार ने इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके साथ विशेष शिक्षा (गतिशील विकलांगता/मस्तिष्क पक्षाघात) में  RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए और RCI में विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकरण आवश्यक है।
  • प्रशिक्षित शिक्षक (ममता मानसिक रूप से विकलांग विद्यालय): उम्मीदवार ने इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके साथ विशेष शिक्षा (मानसिक मंदता/बौद्धिक अक्षमता) में RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए और RCI में विशेष शिक्षक के रूप में पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

पद का नाम कुल पद
प्रशिक्षित शिक्षक (श्रवण बाधित स्कूलों के लिए) 24
प्रशिक्षित शिल्प (संगीत) शिक्षक (दृष्टिबाधित विद्यालयों के लिए) 09
प्रशिक्षित शिक्षक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय) 03
प्रशिक्षित शिक्षक (शारीरिक रूप से विकलांग विद्यालय) 08
प्रशिक्षित शिक्षक (प्रयास शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग विद्यालय) 03
प्रशिक्षित शिक्षक (ममता मानसिक रूप से विकलांग विद्यालय) 07
प्रशिक्षित शिक्षक (स्पर्श दृष्टिबाधित - विशेष चयन) 04
कुल 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें