UPSSSC ANM Mains Exam Date: मुख्य परीक्षा की तारीख और समय
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद के लिए विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 के तहत आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,272 पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 4,892 पद सामान्य चयन के तहत हैं, जबकि 380 पद विशेष चयन श्रेणी में रखे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति महानिदेशालय, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अंतर्गत की जाएगी।
परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी
यूपीएसएसएससी एएनएम मुख्य परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के तीन जिलों बरेली, लखनऊ और झांसी में किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र और जिले की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए परीक्षा के दिन वैध हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य है।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित किसी भी नए अपडेट, निर्देश या सूचना के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड भर्ती प्रक्रिया का एक अहम दस्तावेज है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
UPSSSC ANM Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- नोटिस बोर्ड सेक्शन में मौजूद ‘UPSSSC ANM Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और साफ प्रिंटआउट निकाल लें।