फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2021: 17 लाख में से महज इतने अभ्यर्थी हो सकेंगे लेखपाल भर्ती में शामिल, जानिए कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को मिल सकता है मौका

सार

 लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी, लेकिन इसका आयोजन समय से नहीं हो सका। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रही है। हालांकि, इस बार की लेखपाल भर्ती में कुछ बदलाव भी हुए हैं और अब इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

इतने अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि, PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 4 लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 75 पर्सेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस भर्ती के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और एक बार आचार संहिता लगने के बाद किसी तरह की नई भर्ती नहीं निकल सकेगी। इसलिए UPSSSC दिसंबर महीने में ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

करेंट अफेयर्स से पूछे जायेंगे बहुत सारे प्रश्न 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें