क्या आप भी लेखपाल की नौकरी की तलाश और इसके लिए सालों से तैयारी कर रहे हैं? अगर हां आज हम आपके लिए कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं जिसे जानने के बाद आपको अपना सपना पूरा करने में काफी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपालों के लगभग 30,837 पद हैं जिनमें से 8,000 से ज्यादा पद रिक्त हैं। ऐसे में इन पदों का भरने के लिए सरकार जल्द ही लेखपाल के पदों पर भर्तियां निकाल सकती है। राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश जल्द ही लेखपाल संवर्ग के तहत 8,000 लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है जिनमें कुछ पद चकबंदी लेखपाल के भी हो सकते हैं। इस बारे और अधिक जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर विज़िट करते रहें।
लेखपाल के लिए कौन सी परीक्षा देनी होगी?
वो लोग जो आने वाली लेखपाल की वैकेंसी में आवेदन करना चाहते है और उसके एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्हें बता दें कि अब उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली समूह-ग की सभी भर्तियों में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को PET (प्राथमिक पात्रता परीक्षा) देनी होगी। इस एग्जाम को पास करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा जिसकी वैधता 3 वर्षों तक मान्य रहेगी जिसके बाद ही कोई अभ्यर्थी UPSSSC की भर्तियों में शामिल हो सकता है।
कब और कैसे किया जाएगा PET के लिए आवेदन
UPSSSC की भर्तियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने इसके लिए 25 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके लिए अंतिम तारीख 21 जून निर्धारित की गई है। इसके अलावा यदि किसी भी उम्मीदवार के आवेदन पत्र में किसी भी तरह की गलती कोई भी गलती होती है तो उसमें सुधार करने की अंतिम तिथि 28 जून रखी गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को इस पात्रता परीक्षा में शामिल होना है वे सभी स्टूडेंट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
कैसे होगी PET परीक्षा की पक्की तैयारी
PET एग्जाम की तैयारी करने के लिए और कोर्स कंप्लीट कर पूरा रिवीजन करने के लिए स्टूडेंट्स अभी www.safalta.com की वेबसाइट पर जाकर PET एग्जाम के लिए चलाए जा रहे स्पेशल बैच को अपना सकते हैं जहां 150 घंटे की लाइव क्लासेस, एक्सपर्ट द्वारा तैयार किए गये 150 से भी अधिक पीडीएफ नोट्स की मदद से घर बैठे तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को फ्री मॉक टेस्ट की भी उपलब्ध कराई जा रही है तो देर किस बात की अभी इस लिंक के जरिए तुरंत ज्वॉइन करें ये कोर्स
https://www.safalta.com/upsssc-pet-complete-batch-2021 ताकि आप भी अपने लेखपाल बनने के सपने को साकार कर सकें।