उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल UPSSSC PET की परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थी इस बात से परेशान थे कि वो पहली बार हो रही इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें और कोरोना की वजह से उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। इसी बात को ध्यान में रखकर
Safalta ने एक खास मुहिम शुरू करते हुए अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषय के लिए मैराथन क्लास की शुरुआत की है। आपको बता दें कि Safalta 26 जून को प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट में हिंदी और अंग्रेजी विषय के लिए दो खास मैराथन सेशन आयोजित हुए हैं। इन खास सेशन का मकसद अभ्यर्थियों को PET की जानकारी देना और इसके फायदों के बारे में बताना है। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले जरूरी टॉपिक्स और सवालों की जानकारी मिलेगी।
इस खास सेशन को कैसे देखें
ये खास सेशन 26 जून (शनिवार) को आयोजित किया गया है जिसमें 2 घंटे तक राघवेंद्र मिश्रा सर हिंदी विषय की तैयारी कराएंगे जबकि 3 घंटे संतोष सर अभ्यर्थियों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे। कोई भी प्रतियोगी परीक्षार्थी फ्री में इसका हिस्सा बन सकता है और PET के लिए खुद को पूरी तरह तैयारी कर सकता है। यहां अभ्यर्थियों को दिल्ली की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी राघवेंद्र मिश्रा सर और संतोष सर पढ़ा रहे हैं। अगर आप भी इस मैराथन क्लास को देखना चाहते हैं तो आप
सफलता के यूट्यूब चैनल के जरिए इस सेशन को देख सकते हैं। आप
हिंदी के सेशन के लिए इस लिंक और
अंग्रेजी के सेशन के लिए इस लिंक से भी सीधे सेशन से जुड़ सकते हैं।