UPSC Specialist Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप अधीक्षण पुरातत्व रसायनज्ञ, उप अधीक्षण पुरातत्वविद् सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर, फॉरेंसिक मेडिसिन में स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III सहित कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 322 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2024 है।